Facebook, WhatsApp, Insta डाउन, कंपनी ने कहा- सॉरी.. समस्या जल्द ठीक होगी

By: Pinki Mon, 04 Oct 2021 11:01:21

Facebook, WhatsApp, Insta डाउन, कंपनी ने कहा- सॉरी.. समस्या जल्द ठीक होगी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दुनियाभर में अचानक काम करना बंद कर दिया है। यह समस्या आज सोमवार रात करीब 9:15 बजे सामने आई। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के भारत समेत पूरी दुनिया में अरबों यूजर हैं। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि आउटेज के बाद से फेसबुक के शेयर 6% तक गिर गए हैं। वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर मालिकाना हक फेसबुक का है। सर्विस ठप होने के बाद फेसबुक ने कहा है कि कुछ लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।

वहीं, वॉट्सऐप की ओर से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया है कि हमें पता कि इस समय कुछ लोगों को समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी जानकारी देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।

भारत में फेसबुक के 410 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं और इसका व्हाट्स ऐप मैसेंजर 530 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ देश को अपना सबसे बड़ा बाजार मानता है।

भारत में इंस्टाग्राम के 210 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com